Hindi News / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया FAQs–part(I)

झारखंड में SIR से संबंधित जानकारी साझा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया FAQs–part(I)

Edited By:  |
jharkhand mein sir se sambandhit jankari sajha jharkhand mein sir se sambandhit jankari sajha

रांची:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित FAQs–part(I) जारी किए हैं. इसकी एक प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाईट https://ceo.jharkhand.gov.in/ पर भी उपलब्ध है. विभिन्न माध्यमों से यथा वांक्षित प्रश्नों/शंकाओं को सम्मिलित करते हुए 30 FAQs के माध्यम से एसआईआर के संदर्भ में जानकारी उपलब्ध कराई गई है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस FAQs में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में बीएलओ, बीएलए, मैप्ड मतदाता/अन–मैप्ड मतदाता को क्या करना है, इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है. इसके साथ-साथ मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण क्यों आवश्यक है, मतदाताओं को इस क्रम में किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है, इन्यूमरेशन फॉर्म, मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, दावा /आपत्ति एवं मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में भी विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई है.

उन्होंने कहा कि "एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से छुटे नहीं" इसे लक्ष्य बनाकर कार्य किया जा रहा है. मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण केवल भारतीय पात्र नागरिकों के लिए ही है, गैर भारतीय इस प्रक्रिया में भाग ना लें.