जमशेदपुर में किन्नरों का प्रदर्शन : ट्रांसजेंडर बिल-2026 का विरोध,केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
जमशेदपुर:ट्रांसजेंडर बिल-2026 के विरोध में सोमवार को किन्नर समाज ने जिला मुख्यालय के पास जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान किन्नरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे किन्नरों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रस्तावित बिल उनके समाज के हित में नहीं है.
किन्नरों ने आरोप लगाया है कि यह बिल ट्रांसजेंडर समाज के अधिकारों को सीमित करता है. उनकी पहचान और स्वतंत्रता पर असर डाल सकता है. इस समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्ष-2014 में नालसा vs यूनियन ऑफ इंडिया के ऐतिहासिक फैसले में ट्रांसजेंडर समुदाय को तृतीय लिंग के रूप में मान्यता दी गई थी, लेकिन यह बिल उस भावना के अनुरूप नहीं है.
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस बिल को वापस लिया जाए और उनकी सहमति से ही कोई निर्णय लिया जाए. इस दौरान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी किन्नरों ने अपने चीर परिचित अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया.





