Hindi News / जमशेदपुर पहुंचे जोनल IG मनोज कौशिक ने अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

हिमांशु सिंह हत्याकांड : जमशेदपुर पहुंचे जोनल IG मनोज कौशिक ने अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Edited By:  |
himansu singh hatyakand himansu singh hatyakand

जमशेदपुर: शहर में डबल डाउन बार (क्लब )के बाहर करणी सेना के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है. मंगलवार को जोनल आईजी मनोज कौशिक शहर पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा बैठक की. उन्होंने एएसपी के साथ बैठक कर अब तक की जांच की जानकारी ली और अधिकारियों से घटना से जुड़े हर पहलू पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी.

जोनल आईजी नेघटनास्थल का किया निरीक्षण

बैठक के बाद जोनल आईजी मनोज कौशिक ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूछा कि घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और किस स्तर पर चूक हुई है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जांच को तेज और निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए.