BIG NEWS : गोपालगंज में पुलिस को चकमा देकर वाहन से कूदकर कैदी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
गोपालगंज:बड़ी खबर गोपालगंज से है जहां पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. दरअसल न्यायालय में पेशी के बाद चनावे जेल ले जाए जा रहे एक कैदी ने पुलिस को चकमा देकर वाहन से छलांग लगा दी और फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
गोपालगंज में पेशी के बाद चनावे जेल ले जाए जा रहे एक कैदी के पुलिस वाहन से कूदकर फरार होने का मामला सामने आया है. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के एनएच-531स्थित वृंदावन सदासी राय टोला गांव के समीप की बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि आरोपी को गोपालगंज पुलिस एक दिन पहले ही दिल्ली से गिरफ्तार कर लाई थी. न्यायालय में पेशी के बाद उसे चनावे जेल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा दे दिया और चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया.
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. फरार कैदी की तलाश में कई थानों की पुलिस टीमों को लगाया गया है. आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट-





