हेमंत VS हिमंता : मंत्री हफीजुल हसन का दावा-असम में आदिवासियों को JMM दिलाएगी हक,इस बार बदलाव की बयार
रांची:असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में भी सियासत तेज हो गई है. सीएम हेमंत सोरेन लगातार असम में चुनावी बिगुल फूंक चुके हैं. आदिवासी समाज को हक दिलाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा संकल्पित है. इसी मुद्दें पर हेमंत सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर हफीजुल हसन से कशिश न्यूज ने खास बातचीत की है. मंत्री हफीजुल हसन ने दावा किया है कि असम में बदलाव की बयार है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के खिलाफ आम लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. असम में रह रहे आदिवासी समाज को अब तक उनका हक नहीं मिला है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूती के साथ लड़ेगीचुनाव
हफीजुल हसन ने बातचीत के दौरान कहा किअसम में झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूती के साथ चुनावलड़ेगी. वहां रह रहे आदिवासी समाज को हक दिलाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा हाथ आगे बढ़ा दिया है.कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने दावा किया है कि असम में एनडीए समर्थित सरकार और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से लोगों में भारी नाराजगी है. वहां की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में बदलाव के मूड में है.
असम में आदिवासी समाज को हेमंत दिलाएंगे हक
कशिश न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि असम में आदिवासी समाज अपेक्षित है और ना तो उन्हें अभी तक कोई हक मिल सका है नहीं ही उन्हें आदिवासी होने के बावजूद एससी-एसटी का दर्जा मिला है. ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा वहां के आदिवासी समाज खास तौर पर जो चाय बागान में काम काम करते हैं जो कि टी-ट्राइबल के नाम से मशहूर हैं, उनके हक की लड़ाई लड़ेगी और उन्हें उनका हक दिलाएगी. सीएम हेमंत सोरेन लगातार उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए आगे बढ़ रहे.
आदिवासियों को हक दिलाने के लिए JMM संकल्पित
मंत्री ने कहा कि आदिवासियों को हक दिलाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार असम का दौरा कर रहे. वहां के लोगों ने हेमंत सोरेन पर अपना भरोसा जताया हैं. ऐसे में इस बार असम में बदलाव होगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा वहां की सरकार बनाने में हम भूमिका निभाएगी.





