Hindi News / छज्जा गिरने से 20 से अधिक घायल,6 की हालत गंभीर, रांची रेफर

गिरिडीह : छज्जा गिरने से 20 से अधिक घायल,6 की हालत गंभीर, रांची रेफर

Edited By:  |
giridih giridih

गिरिडीह: जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महारायडीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. शादी समारोह में समधी मिलन की रस्म के समय घर का छज्जा अचानक भर भराकर गिर पड़ा. हादसे में बराती और लड़की पक्ष से मिलकर 20 से अधिक लोग घायल हो गए है. घायलों में 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है,जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. वहीं, अन्य घायलों का इलाज गिरिडीह और धनबाद के विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है.

घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई.चारों ओर चीख-पुकार का माहौल बन गया और देखते ही देखते खुशियों का माहौल मातम में बदल गया.

सूचना मिलते ही हिरोडीह थाना पुलिस और देवरी अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.