Hindi News / नलिन सोरेन भारत-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के बने सदस्य

दुमका सांसद को मिली बड़ी जिम्मेदारी : नलिन सोरेन भारत-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के बने सदस्य

Edited By:  |
dumka sansad ko mili badi zimmedari dumka sansad ko mili badi zimmedari

दुमका:दुमका लोकसभा क्षेत्र से सांसद नलिन सोरेन को भारत-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह का सदस्य बनाया गया है. यह उपलब्धि ना सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे दुमका लोकसभा क्षेत्र और संथाल परगना के लिए गौरव और सम्मान की बात है.

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि यह उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस भूमिका को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. सांसद ने कहा कि वे अब तक झारखंड, संथाल परगना और आम जनता की आवाज को राष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाते रहे हैं. अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी क्षेत्र के हितों को प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास करेंगे.

उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि भारत और फिलीपींस के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. वे जनता के प्रति अपना दायित्वों का निर्वाहन करते रहेंगे.