देवघर एयरपोर्ट पर दिखा राजनीतिक जोश : मंत्री सुदिव्य सोनू और कल्पना सोरेन हुए असम रवाना
देवघर: असम चुनाव प्रचार के लिए जाने के क्रम में एयरपोर्ट परकल्पना सोरेन औरनगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू का JMM कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.देवघर एयरपोर्ट परउनके आगमन की खबर मिलते हीJMM नेताओं ने फूल-माला के साथ दोनों नेताओं का स्वागत किया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. “जेएमएम जिंदाबाद” और पार्टी नेतृत्व के समर्थन में लगे नारों से माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया.स्वागत के बाद दोनों नेता असम के लिए रवाना हो गए, जहां वे विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उनके इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और उम्मीदें देखी जा रही हैं.
बता दें कि असम चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन लगातार आदिवासियों के बीच हुंकार भर रहे हैं. JMM उम्मीदवारों की जीत के लिए चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए है. इसी कड़ी में मंत्री सुदिव्य सोनू और विधायक कल्पना सोरेन भी अब चुनाव में अपना ताकत लगाने जा रहे हैं.





