चार लेबर कोर्ड का विरोध : जमशेदपुर में यूनियन के सदस्यों ने किया केंद्र के खिलाफ आवाज बुलंद,कहा-फिक्स्ड टर्म रोजगार को दिया जा रहा बढ़ावा
जमशेदपुर: श्रम कानून चार लेबर कोर्ड के विरोध में आजट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल है. इसी क्रम में तमाम यूनियन के सदस्यों ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया. कॉरपोरेट समर्थक और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया.
जमशेदपुर में लगभग 800 मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए है. युनियन ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड लागू कर दी है. जिससे मजदूरों के अधिकार कमजोर हुए हैं. इनका कहना है कि वर्ष 1976 में बना सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉइज एक्ट खत्म कर दिया गया. जिससे मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के लिए बना एकमात्र विशेष कानून खत्म हो गया है. नए लेबर कोड के तहत न्यूनतम मजदूरी, कार्य समय और स्थायी रोजगार को लेकर स्थिति कमजोर हुई है और फिक्स्ड टर्म रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है.
यूनियन नेताओं ने मांग की है कि कंपनियों द्वारा लगाए जा रहे टारगेट और कार्यप्रणाली पर सरकारी निगरानी सुनिश्चित हो.





