कार ब्लास्ट हादसा : किशनगंज के 6 वर्ष के बच्चे सहित एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,परिवार में मातम
किशनगंज: इंदौर के भीषण कार ब्लास्ट हादसे में शहर के सेठिया परिवार के आठ लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है. जिसमें छह वर्ष के बच्चे भी शामिल हैं. इस मामले में किशनगंज धर्मशाला रोड निवासी प्रियंका सेठिया जो सेठिया परिवार की बहु है, जिन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके ससुर माउथ कैंसर से पीड़ित है. जिनका इलाज इंदौर से चल रहा था. ऑपरेशन के बाद परिवार के अन्य लोग उनसे मिलने गए थे. कार ब्लास्ट के बाद गैस सिलेंडर विस्फोट में सास-ससुर सहित सेठिया परिवार के आठ लोगों की दर्दनाक घटना में जान सची गई. जबकि,एक की हालत गंभीर बनी हुई है.
आपको बता दें कि यह सेठिया परिवार किशनगंज के महावीर मार्ग रोड में लक्ष्मी होटल के नीचे मनिहार का कारोबार किया करते थे. जब इस घटना की खबर किशनगंज में रह रहे सेठिया परिवार को मिली तो पूरे परिवार में मातम पसर गया. पूरा शहर शोक की लहर में दौड़ गई और परिवार के अन्य लोग रोते बिलखते तुरंत इंदौर के लिए रवाना हुए.यह पूरी जानकारी सेठिया परिवार की किशनगंज में मौजूद बहू प्रियंका सेठिया ने मीडिया कर्मियों को दी.





