Hindi News / जमशेदपुर पुलिस ने पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी सफलता : जमशेदपुर पुलिस ने पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
brown sugar k brown sugar k

जमशेदपुर: घाटशिला अनुमंडल में पुलिस प्रशासन ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी और सप्लाई में शामिल पांच युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों के पास से कुल 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है.

घाटशिला के एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर यह कार्रवाई किया गया. पुलिस के अनुसार, ये पैडलर खासतौर पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाकर नशे का जहर फैलाने की कोशिश कर रहे थे, जो समाज के लिए बेहद चिंताजनक है. फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस धंधे से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.