Hindi News / कांग्रेस सरकार में झारखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बद से बदतर थी-भानू...

बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस : कांग्रेस सरकार में झारखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बद से बदतर थी-भानू प्रताप शाही

Edited By:  |
bjp office mein press confrence bjp office mein press confrence

रांची: केंद्र सरकार ने झारखण्ड के गांवों के विकास के लिए दो हजार दो सौ चौवन करोड़ रूपये की राशि निर्गत की है. यह बातें बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही ने कहा. उन्होंने कहा कि झारखण्ड के सर्वांगीण विकास की इच्छा से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने झारखण्ड का निर्माण किया था. वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 से 2014 तक केंद्र की कांग्रेस सरकार में झारखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बद से बदतर हो गई थी. साल 2014 के बाद केंद्र में बीजेपी के आने के बाद झारखण्ड के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया. इसी क्रम में केंद्र सरकार ने एक बड़ी राशि झारखण्ड के गांवों के विकास के लिए भेजी, जो एक रिकॉर्ड है.

भानू प्रतापशाही ने आगे कहा की उन्हें आशंका है कि गांवों के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राशि राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का शिकार हो जाएगी. उन्होंने राज्य के सभी मुखिया, जिला परिषद् सदस्यों और पंचायत समितियों को आगाह करते हुए कहा कि वे केंद्र की राशि के क्रियान्वयन पर नजर रखें. अगर केंद्र की राशि का दुरूपयोग हुआ तो, बीजेपी इसको लेकर आंदोलन करेगी.

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्षने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गत वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड के विकास के लिए भेजी गई लगभग तीस हजार करोड़ रूपये खर्च नहीं कर सकी. उन्होंने कहा कि यह राशि खर्च हो गई होती, तो राज्य के गांवों का चहुंमूखी विकास हो पाता.