Hindi News / प्रदेश कार्यालय पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया झंडोत्तोलन

भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस : प्रदेश कार्यालय पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया झंडोत्तोलन

Edited By:  |
bjp ka 47 wan asthapana diwas bjp ka 47 wan asthapana diwas

पटना : भारतीय जनता पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय पटना में भी 47 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा कार्यालय में झंडा फहराया.

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, रविशंकर प्रसाद समेत पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. 47 किलो का लड्डू काटकर भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस मनाया गया.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--