Hindi News / विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल,कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर जोर

देवघर में वैश्य सभा के अधिवेशन की तैयारी : विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल,कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर जोर

Edited By:  |
deoghar mein vasya sabha k adhiwesan ki tayari deoghar mein vasya sabha k adhiwesan ki tayari

देवघर:जिले में अखिल भारतीय वैश्य सभा के 46वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है. इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन गुप्ता के आवासीय कार्यालय बंपास टाउन सुभाष चौक में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया.

पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुंदन गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा का 46वां राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन ना केवल देवघर बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है. इस अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके अलावा नेपाल और भूटान से भी प्रतिनिधियों के आने की संभावना है जिससे यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्वरूप भी ग्रहण करेगा.

इधर, अधिवेशन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. आयोजन स्थल, आवास व्यवस्था, यातायात और अन्य सुविधाओं को लेकर समितियों का गठन किया गया है. साथ ही समाज के लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके.

पत्रकार सम्मेलन के माध्यम से आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि आने वाले अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.