Bihar Politics : मधुबनी से BJP प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार यादव ने भरा पर्चा, संजय झा और MLC सुनील चौधरी समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

Edited By:  |
Reported By:
 BJP candidate from Madhubani Dr. Ashok Kumar Yadav filed his nomination.  BJP candidate from Madhubani Dr. Ashok Kumar Yadav filed his nomination.

MADHUBANI : मधुबनी लोकसभा सीट से गुरुवार को NDA के BJP प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने नामांकन किया। इस मौके पर शहर के टाउन क्लब मैदान में आयोजित चुनावी सभा में MLC डॉ. सुनील चौधरी ने भी बीजेपी की जीत की हुंकार भरी।

इस मौके पर MLC सुनील चौधरी ने कहा कि यह चुनाव इलेक्शन मात्र नहीं है। यह चुनाव देश के निर्माण, सम्पूर्ण विकास और पीएम मोदी के सपनों के भारत के निर्माण चुनाव है। पीएम मोदी का सपना है कि देश आगे बढ़े, उसमें हमलोग भागीदार बने, उसी के लिए ये चुनाव है। 2019 लोकसभा इलेक्शन में मधुबनी से जिस तरह रिकॉर्ड मतों से अशोक कुमार यादव जीते थे, ठीक वैसे ही इस बार भी 5 लाख मतों से विजयी बनाइए।

वहीं, इस मौके पर बिहार के पूर्व मंत्री संजय झा ने कहा कि देश में जो काम हुआ है, उसे गिनाया नहीं जा सकता। बहुत काम हुए हैं। बिहार में 40 की 40 सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी जी की झोली में डालकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाएंगे। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार यादव ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

इस सभा को मंत्री नीतीश मिश्रा, निवेश मिश्रा, पूर्व सांसद हुकूमदेव नारायण यादव, पूर्व सांसद बीरेंद्र कुमार चौधरी, विनोद नारायण झा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।


Copy