Hindi News / डेढ़ लाख ग्रेजुएट छात्राओं को मिलेगा 50-50 हजार,खाते में गिरेंगे खटाखट राशि

बिहार सरकार की बड़ी सौगात : डेढ़ लाख ग्रेजुएट छात्राओं को मिलेगा 50-50 हजार,खाते में गिरेंगे खटाखट राशि

Edited By:  |
bihar sarkar kibadi saugat bihar sarkar kibadi saugat

पटना: बिहार सरकार राज्य की स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को बड़ी सौगात देने जा रही है. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य की डेढ़ लाख से अधिक ग्रेजुएट छात्राओं के खाते में 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि अगले महीने भेजी जाएगी. उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है और विश्वविद्यालयों से प्राप्त डाटा का सत्यापन किया जा रहा है.

उच्च शिक्षा निदेशालय के अनुसार दिसंबर 2025 तक स्नातक पास करने वाली छात्राओं का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया है. अब तक राज्य के 17 विश्वविद्यालयों ने छात्राओं की सूची अपलोड कर दी है. इनमें बीएन मंडल विश्वविद्यालय, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय समेत कई संस्थान शामिल हैं.

इसके अलावा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, नालंदा खुला विश्वविद्यालय, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान का डाटा भी पोर्टल पर अपलोड किया गया है. विभाग ने जिन संस्थानों से पूरा डाटा नहीं मिला है, उन्हें 30 मई तक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

सरकार का मानना है कि इस योजना से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और आर्थिक रूप से उन्हें मदद पहुंचेगी. योजना का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. डेटा सत्यापन पूरा होने के बाद छात्राओं के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी.