BIHAR NEWS : सुरेंद्र यादव की पहल पर जहानाबाद में अंडरपास के निर्माण की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के लोगों ने की सांसद की तारीफ - एजाज अहमद

Edited By:  |
bihar news bihar news

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने क्षेत्र के जनता की सुविधा और उनकी मांगों को पूरा करवाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं. इसी के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी से उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के टेहटा बाज़ार एवं टेहटा रेलवे स्टेशन के समीप अंडर पास के निर्माण की दिशा में अनुशंसा की थी, जिसे स्वीकृत कर लिया गया है और जल्द ही इस अंडरपास के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के नागरिकों को दिए गए सौगात और जनहित एवं क्षेत्र के विकास के कार्यों के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जहानाबाद को विकास के मानचित्र पर लाने के प्रति सुरेंद्र जी की प्रतिबद्धता से जहानाबाद वासी काफी खुश हैं.