Hindi News / पटना जद(यू) कार्यालय में निशांत कुमार की सक्रियता, कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठन मजबूत...

BIHAR NEWS : पटना जद(यू) कार्यालय में निशांत कुमार की सक्रियता, कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठन मजबूत करने का दिया संदेश

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: राजधानी पटना स्थित जद(यू) प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को पार्टी से जुड़े विधायकों,विधान पार्षदों,वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने शिष्टाचार भेंट की और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया.

बैठक के दौरान निशांत कुमार ने अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों और जनसेवा से जुड़े अनुभवों को याद किया. उन्होंने कहा कि जनसेवा की भावना और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ही जद(यू) की सबसे बड़ी पहचान रही है,जिसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब सभी कार्यकर्ताओं की है.

इस मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के सुझाव दिए. कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आगामी चुनौतियों का सामना मिलकर करने की बात कही.

निशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है. उन्होंने सभी से अपील की है कि वे आपसी समन्वय और समर्पण के साथ काम करें ताकि पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके.

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह संगठनात्मक ऊर्जा और उत्साह से भरा रहा. इस बैठक को जद(यू) के अंदर संगठनात्मक सक्रियता और भविष्य की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--