BIHAR NEWS : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के स्थापना दिवस पर अपने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम के संकल्प को दोहराने और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अपने प्रयासों को एकजुट करने का आग्रह किया.
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में जनता पार्टी से अलग होने के बाद हुई थी. इसकी जड़ें पूर्ववर्ती पार्टी, भारतीय जनसंघ में थी, इसकी स्थापना 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी. उस समय से यह भारत की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों में से एक बन गई जिसका मुख्य जोर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास पर है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं.
जनसंघ काल से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक की यह यात्रा असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग,तपस्या और बलिदान की कहानी है. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के'अंत्योदय'के जिस स्वप्न को लेकर हम चले थे,आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में वह धरातल पर साकार हो रहा है.
आइए,स्थापना दिवस के इस अवसर पर हम'राष्ट्र प्रथम'के संकल्प को पुनः दोहराएं और मिलकर एक'विकसित भारत'के निर्माण हेतु अपनी पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं.
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--





