Hindi News / पटना में नगर आयुक्त ने किया कुर्जी नाला एवं बाकरगंज नाला-सह-सड़क परियोजना का...

BIHAR NEWS : पटना में नगर आयुक्त ने किया कुर्जी नाला एवं बाकरगंज नाला-सह-सड़क परियोजना का निरीक्षण

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना :नगर आयुक्त एवं पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (पीएससीएल) के प्रबंध निदेशक यशपाल मीणा ने बुधवार को कुर्जी नाला,बाकरगंज नाला एवं राजवंशी नगर स्थित जल बोर्ड के पुराने पंप हाउस का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने सड़क परियोजना की गति,गुणवत्ता और समन्वय की समीक्षा की. साथ ही,राजवंशी नगर स्थित जल बोर्ड के पुराने पंप हाउस के ध्वस्तीकरण कार्य को शीघ्र पूरा कर मलबे का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.

बाकरगंज नाले का कार्य मानसून पूर्व पूर्ण करने के निर्देश

बाकरगंज नाला-सह-सड़क परियोजना स्थल के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने परियोजना की धीमी प्रगति वाले सभी चिह्नित11पेन-प्वाइंट्स पर विशेष ध्यान देते हुए अलग-अलग माइक्रो प्लान तैयार कर मुख्यालय को समर्पित करने एवं नाले में जमा सिल्ट,मलबा एवं कचरे की सफाई में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मजदूर लगाने के निर्देश दिये. नगर आयुक्त ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को पीएससीएल और बुडको की संयुक्त टीम बनाकर पूरे कार्य की नियमित निगरानी करने एवं प्रतिदिन कार्य प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया.

पटना के गांधी मैदान एवं उससे जुड़े घनी आबादी वाले क्षेत्रों से पुराने एवं भीतरी हिस्से से जलजमाव की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से बाकरगंज नाले को कंक्रीट बॉक्स ड्रेन (भूमिगत नाला) में विकसित किया जा रहा है. उमा सिनेमा से अंटा घाट तक कुल1463मीटर लंबा यह नाला कई स्थानों पर अत्यधिक संकीर्ण है और बीच-बीच में कल्वर्ट भी बने हुए हैं. इसी कारण यहां बड़ी मशीनों के स्थान पर अधिकांश कार्य मानवबल के माध्यम से कराया जा रहा है.

परियोजना का करीब60फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है. शेष200मीटर पर बॉक्स ड्रेन एवं सड़क निर्माण का कार्य शेष है. नाले पर अवस्थित गली नंबर2कल्वर्ट,शांति नर्सिंग होम,बीएन कम्पाउंड,साईं मंदिर कल्वर्ट,दलदली रोड कल्वर्ट,आईएमए हॉल कल्वर्ट,बूारी पथ में दो स्थान पर,रिजेंट सिनेमा के सामने,लेबर कैंप (मोना सिनेमा के पीछे),अशोक राजपथ पेट्रेल पथ के पास कुल11पेन-प्वाइंट्स चिह्नित किये गए हैं,जहां नाले पर अतिक्रमण एवं कम चौड़ाई की वजह से कार्य की प्रगति धीमी है. परियोजना के पूर्ण होने पर पीरमुहानी,लालजी टोला,सालीमपुर अहराऔर अंटा घाट क्षेत्र के रहनेवाले लोगों को खुले नाले एवं यातायात की समस्या से राहत मिलेगी.

कुर्जी नाला परियोजना स्थल से सिल्ट उठाव के निर्देश

कुर्जी नाला सह सड़क निर्माण परियोजना स्थल के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने बुडको के साथ समन्वय स्थापित कर नाला उड़ाही के24घंटे के भीतर सिल्ट का उठाव कर एंटी लार्वा का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.

पुराने पंप हाउस के धवस्तीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

नगर आयुक्त ने राजवंशी नगर स्थित वाटर बोर्ड के पुराने पंप हाउस के धवस्तीकरण का कार्य अविलंब पूरा कर ससमय मलबा का निस्तारण करने का निर्देश दिया. विदित है कि जल बोर्ड द्वारा उक्त इलाके में नए पंप हाउस का निर्माण किया गया है. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पुराने पंप हाउस के ध्वस्तीकरण कार्य में विलंब के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया.

नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राजन सिन्हा,पाटलिपुत्र अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी पुणय तरू,पाटलिपुत्र प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आशीष प्रसाद,नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार शर्मा,नूतन राजधानी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार झा,मुख्य नगर अभियंता बिन्दु रजक,पीएससीएल के सीईओ मो. शमशाद,पीएससीएल के सीजीएम सुनील चौधरी, बुडको के परियोजना निदेशक विजय कुमार एवं बुडको के उप-परियोजना निदेशक शैलेंद्र दूबे उपस्थित थे.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--