Hindi News / CJ संगम कुमार साहू ने पटना हाईकोर्ट में दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता हेतु...

BIHAR NEWS : CJ संगम कुमार साहू ने पटना हाईकोर्ट में दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

Edited By:  |
bihar news bihar news

Patna : पटना हाईकोर्ट परिसर में दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता हेतु समर्पित हेल्प डेस्क का उद्घाटन चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने किया. इस उद्घाटन समारोह में पटना हाईकोर्ट के सभी जज,रजिस्ट्री के अधिकारीगण व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

इस हेल्प डेस्क का उद्घाटन जुवेनायल जस्टिस समिति की अध्यक्षा सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी वी नागरत्ना द्वारा अक्टूबर,2024 में जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में किया गया.

इस हेल्प डेस्क का उद्घाटन दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के लिए पूर्णतः समर्पित है. ये एक सुविधा केंद्र के रूप में कार्य करेगा,जहाँ लाभार्थी विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के सम्बन्ध में जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे.

राज्य सरकार द्वारा सम्बन्धित दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याणार्थ के लाभ उठाने में आने वाली कठिनाइयों के सबंध में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे. साथ ही उनकी समस्यायों का निराकरण भी हो सकेगा.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--