Hindi News / BIS पटना द्वारा गुणवत्ता, मानकीकरण और उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारी...

BIHAR NEWS : BIS पटना द्वारा गुणवत्ता, मानकीकरण और उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारी

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS),पटना शाखा द्वारा मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उपभोक्ता हितों की सुरक्षा,उत्पादों की गुणवत्ता और मानकीकरण को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई.

इस मौके पर उप महानिदेशक (पूर्वी क्षेत्र) मीनाक्षी गोयल की उपस्थिति मेंBISकी विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं पर प्रकाश डाला गया.

प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया किBISदेश में उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मानकीकरण,प्रमाणन और हॉलमार्किंग जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को लागू करता है. पटना शाखा द्वारा अब तक सैकड़ों उत्पादों को लाइसेंस जारी किए गए हैं और हजारों उत्पादों की नियमित निगरानी की जा रही है,ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानक अनुरूप उत्पाद मिल सके.

अधिकारियों ने जानकारी दी कि गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCO)के तहत कई उत्पादों परBISप्रमाणन अनिवार्य कर दिया गया है. इसके तहत निर्माताओं को निर्धारित मानकों का पालन करना जरूरी है,जिससे बाजार में घटिया और नकली उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके.

इसके अलावाBISके डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसेBIS Care App, E-BIS (मोबाइल निरीक्षण सुविधा), MANAKONLINEपोर्टल, “Know Your Standard”और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया गया. इन माध्यमों से उपभोक्ता आसानी से उत्पादों की प्रमाणिकता जांच सकते हैं और किसी भी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं.

प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया किBISसमय-समय पर प्रवर्तन (Enforcement)गतिविधियां चलाता है,जिसमें नकलीISIमार्क और हॉलमार्क वाले उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है. इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को ठगी से बचाना और बाजार में गुणवत्ता का स्तर बनाए रखना है.

कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों नेBISके कार्यों,मानकों और योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे,जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तार से जवाब दिया गया.

भारतीय मानक ब्यूरो ने गुणवत्ता,विश्वास और आत्मनिर्भरता के अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--