BIHAR NEWS : पटना में ईसीआरईयू केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न
पटना: ऐक्टू और आईआरईएफ से संबद्ध हाजीपुर जोन की एकमात्र मान्यता प्राप्त'ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन' (ईसीआरईयू) के केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक पटना जंक्शन स्थित केंद्रीय कार्यालय में कई अहम निर्णयों के साथ संपन्न हो गया.
12-13अप्रैल को पटना में संपन्न6ठे द्विवार्षिक केन्द्रीय अधिवेशन से ईसीआरईयू के नवगठित केंद्रीय कार्यसमिति की यह प्रथम बैठक थी. बैठक पटना जंक्शन प्लेटफार्म स्थित यूनियन के केंद्रीय कार्यालय में हुआ.
नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष संतोष पासवान की अध्यक्षता में इसीआरईयू के संस्थापक रहे एवं ऐक्टू के दिवंगत बिहार राज्य महासचिव रामनारायण ठाकुर (आर.एन. ठाकुर ) को दो मिनट का मैं श्रद्धांजलि देकर बैठक की शुरुआत हुई. संपन्न हुए बैठक में ऐक्टू के राष्ट्रीय सचिव रणविजय कुमार खासतौर से आमंत्रित थे.
बैठक से अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रेलवे के निजीकरण-एनपीएस तथा मजदूर विरोधी4लेबर कोड भगाओ दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया साथ ही इस अभियान के तहत सभी मंडल कार्यालयों पर9अगस्त को सेमिनार-सभा करने और इन्हीं मुद्दों के खिलाफ संघर्ष को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रेल कर्मियों से ईसीआरईयू का अधिक से अधिक सदस्य बनने के आह्वान के साथ सदस्यता अभियान शुरू करने का सर्वसम्मत अहम निर्णय लिया गया.
बैठक से यूनियन के तीन वरिष्ठ केंद्रीय पदाधिकारियों पर यूनियन तोडक कार्रवाई जारी रखने के गंभीर आरोपों के तहत तीनों पदाधिकारियों के समस्त (प्रशासनिक,वित्त,सांगठनिक सहित) अधिकारों को शिथिल करते हुए उनके द्वारा जारी यूनियन तोड़क गलत कार्रवाइयों पर लिखित जवाब देने का शो कॉज जारी करने का सर्वसम्मत निर्णय बैठक से किया गया.
बैठक में प्रमुख रूप से बतौर अतिथि ऐक्टू राष्ट्रीय सचिव रणविजय कुमार शामिल थे,बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान के अलावेयूनियन के संस्थापक सदस्य बी आर सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष एस पी साहु,अवधेश गुप्ता,राजेश कुमार,रत्नेश वर्मा,कमलेश कुमार,प्रमोद कुमार,प्रवीण कुमार,एस के शर्मा,किरण कुमारी,चंदन यादव,संतोष यादव,रामबाबू पासवान,प्रवीण घोष,चंदन कुमार राय,घनश्याम पासवान,संजय कुमार आदि ने भाग लिया.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--





