Hindi News / MLC संजय कुमार सिंह ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से की मुलाकात

BIHAR NEWS : MLC संजय कुमार सिंह ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से की मुलाकात

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:वित्त अनुदानित शिक्षकों के मुद्दे परMLCसंजय कुमार सिंह ने शिक्षा मंत्री से महत्वपूर्ण बातचीत की. उन्होंने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से नियमित वेतनमान लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया. लंबित बकाया अनुदान के भुगतान का रास्ता खोलने की मांग की. मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर पहले विस्तृत मुलाकात हो चुकी है.

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण का निर्देश दिया. वित्त अनुदानित संस्थानों की स्थिति की समीक्षा हो रही है. अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री और कैबिनेट स्तर पर लिया जाएगा. शिक्षक संगठनों से एकजुट होकर संघर्ष तेज करने की अपील की है. जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों से मतभेद भुलाकर साथ आने का आह्वान किया गया.

संजय कुमार सिंह बोले—शिक्षकों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-