BIHAR NEWS : UGC रोलबैक और EWS सरलीकरण को लेकर श्री राजपूत करणी सेना का बड़ा ऐलान, पटना में होगी 'सनातन महापंचायत'
पटना: राजपूत करणी सेना,बिहार नेUGCके कथित विवादित निर्णयों को वापस लेने और बिहार मेंEWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण के नियमों को राजस्थान की तर्ज पर सरल बनाने की मांग को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. संगठन ने पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान'सनातन महापंचायत'आयोजित करने की घोषणा की.
प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि यह महापंचायत राजधानी पटना में आयोजित की जाएगी,जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक चेहरे शामिल होंगे. उन्होंने दावा किया कि इस आयोजन में लाखों लोगों की भागीदारी होगी और यह सामाजिक अधिकारों एवं छात्र हितों की लड़ाई को नई दिशा देगा.
करणी सेना ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े फैसलों की समीक्षा करते हुए छात्रहित मेंUGCके निर्णयों को वापस लिया जाना चाहिए. वहींEWSआरक्षण की प्रक्रिया को सरल बनाकर गरीब सवर्ण वर्ग को इसका वास्तविक लाभ सुनिश्चित किया जाए.
संगठन ने 8 अक्टूबर 2023 को पटना में आयोजित अपने कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि उस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हुई थी और इस बार उससे भी बड़ा जनसमर्थन जुटाने का लक्ष्य रखा गया है.
प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह महापंचायत केवल एक सभा नहीं,बल्कि समाज के स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई है. उन्होंने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि अनदेखी होने पर आंदोलन को राज्यव्यापी स्वरूप दिया जाएगा.
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक अश्विनी कुमार सिंह,संरक्षक जीवेश सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह,प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री चंदन सिंह,प्रदेश सचिव आदित्य राणा,अधिवक्ता राजीव प्रशांत तथा तिरहुत प्रमंडल के संरक्षक राजेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश संयोजक कुँवर रोहित राजपूत ने दी.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट-





