BIHAR NEWS : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर वेद प्रकाश पाण्डेय लोजपा (आर) में संयोजक नियुक्त

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार वेद प्रकाश पाण्डेय जी को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में विधानमंडल एवं संसदीय दल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से संयोजक नियुक्त किया गया.

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि इनके मनोनयन पर पार्टी के जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण भारती,प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, सांसद राजेश वर्मा, सांसद शांभवी चौधरी, सांसद बीना देवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा, डाःसत्यानंद शर्मा, डाः शाहनवाज अहमद कैफी,राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार, युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित कुमार, अनिल पासवान, राष्ट्रीय महिला सेल उपाध्यक्ष ईंदू कश्यप, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष असरफ अंसारी,प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे, प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान,राकेश सिंह, बिहार सरकार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, विधायक संजय कुमार सिंह, अमित कुमार रानू, प्रकाश चंद्रा, राजीव रंजन सिंह, बिशनदेव पासवान, विधायिका संगीता देवी, आईटी सेल संयोजक गौरव कुमार , प्रदेश महासचिव रवि रंजन प्रसाद सिंह, लोहा पांडे उर्फ पंकज पांडे,मोः कलामुद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह, निशांत मिश्रा, मनीष सिंह, प्रोः विनीत सिंह, सोनम पासवान, एससी/ एसटी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष डाः अजय कुमार, , महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान, अल्पसंख्यक सेल प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल, अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा, प्रदेश संसदीय बोर्ड के प्रधान महासचिव मनीष सिंह,शिशिर राय, युवा के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा,सरणजीत पासवान, रिशु कुमार, आदि पार्टी नेताओं ने बधाई दी.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट---