MLC सीट को लेकर सियासी हलचल : उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का नाम लगभग तय,मंथन जारी
पटना:मंगल पांडे के विधायक चुने जाने के बाद खाली हुई बिहार विधान परिषद सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस सीट के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का नाम लगभग तय माना जा रहा है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही एनडीए के अंदर रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा.
एनडीएसंतुलन साधने की कर रहा कोशिश
बताया जा रहा है कि एनडीए इस सीट को सहयोगी दल के खाते में देकर संतुलन साधने की कोशिश में है. ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को मौका देकर गठबंधन में उनका कद और मजबूत करने की तैयारी है. दीपक प्रकाश की उम्मीदवारी को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
09 अन्य सीटों के लिए भी चुनावी सरगर्मी
वहीं,बिहार विधान परिषद की 09 अन्य सीटों के लिए भी चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. खासकर INDIA Alliance के घटक दल आपसी तालमेल बैठाने में जुटे हैं, ताकि एनडीए को कड़ी टक्कर दे सके.
विधायकों की भूमिका बेहद अहम
इन चुनावों में विधायकों की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है,क्योंकि वोटिंग का आधार संख्या बल होता है. इस लिहाजे से National Democratic Alliance (एनडीए) फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है.
एनडीए में सीट बंटवारे पर मंथन जारी
अंदरखाने खबर यह भी है कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है, ताकि सभी सहयोगियों को संतुष्ट रखा जा सके और चुनाव में एकजुटता बनी रहे. वहीं, विपक्ष भी किसी तरह की सेंध लगाने की कोशिश में है.
जल्द होगाउम्मीदवारों का ऐलान
कुल मिलाकर बिहार विधान परिषद की इन सीटों के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है और आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के ऐलान के साथ तस्वीर और साफ हो जाएगी.





