BIG NEWS : बिहार सरकार का NEET परीक्षार्थियों के लिए बड़ा फैसला, परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को सरकारी बसों में मुफ्त सफर
पटना: बिहार मेंNEETपरीक्षार्थियों के लिए सम्राट सरकार ने बड़ी राहत देने वाली घोषणा की है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी किNEETपरीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा के दिन बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी. यह सुविधा परीक्षा केंद्र तक आने और परीक्षा के बाद लौटने दोनों के लिए लागू होगी. सरकार के इस फैसले से हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार छात्रों की सुविधा और बेहतर परीक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी गैर सरकारी संगठनों,सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी समूहों से अपील की है कि वे परीक्षा के दिन छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए पेयजल,सत्तू और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था में सहयोग करें.
मुख्यमंत्री ने सभीNEETअभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार सरकार हर परिस्थिति में छात्रों के साथ खड़ी है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग करती रहेगी.
सरकार के इस फैसले को छात्रों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है. खासकर दूर-दराज के जिलों से परीक्षा देने आने वाले छात्रों को इससे सीधा लाभ मिलेगा. बिहार में पहली बार किसी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर इस तरह की व्यापक सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





