Hindi News / बिहार बनेगा एआई हब, जल्द आएगी नई एआई पॉलिसी, गंगा एक्सप्रेस-वे और मॉडल...

BIG NEWS : बिहार बनेगा एआई हब, जल्द आएगी नई एआई पॉलिसी, गंगा एक्सप्रेस-वे और मॉडल स्कूलों का भी बड़ा ऐलान

Edited By:  |
big news big news

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना में आयोजित‘बिहार एआई समिट-2026’में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बिहार जल्द अपनी एआई पॉलिसी लाएगा और राज्य को देश का प्रमुख एआई हब बनाया जाएगा. ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है और बिहार तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों में एआई का अधिकतम उपयोग किया जाएगा ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़े और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके. उन्होंने‘सहयोग पोर्टल’में ऐसा विशेष स्पेस बनाने का निर्देश दिया,जहां लोग बिहार के विकास और समृद्धि के लिए अपने सुझाव दे सके. उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के आवेदन पर 30 दिनों तक कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारी पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई बड़े विकास योजनाओं की घोषणा भी की. उन्होंने बताया कि 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से 125 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण अगले तीन वर्षों में पीपीपी मॉडल पर पूरा किया जाएगा. इसी वित्तीय वर्ष में विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना भी शुरू होगी. राज्य के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे,जबकि 211 प्रखंडों में जुलाई से डिग्री कॉलेज शुरू करने की योजना है.

Nitish KumarऔरNarendra Modiके योगदान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार फिर से ज्ञान और विकास की धरती बनेगा. उन्होंने युवाओं से बिहार को एआई हब बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-