Hindi News / बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी का बयान, बोले -...

BIG NEWS : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी का बयान, बोले - “कभी-कभी ईश्वर की कृपा होती है”

Edited By:  |
big news big news

पटना: राजधानी पटना से एक अहम राजनीतिक बयान सामने आया है,जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने बेटे के सीएम बनने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस मौके को“ईश्वर की कृपा”बताते हुए कहा कि जीवन में कई बार पूरी कोशिशों के बावजूद सफलता नहीं मिलती,लेकिन समय आने पर परिस्थितियां बदल जाती है.

शकुनी चौधरी ने कहा, “कभी-कभी ईश्वर की कृपा होती है. हमने पूरी लड़ाई लड़ी लेकिन सफलता नहीं मिली. आज अमित शाह,नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की कृपा से ये पद मिला है.”उनके इस बयान को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है,क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर देश और राज्य के शीर्ष नेतृत्व को इस सफलता का श्रेय दिया है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान सिर्फ एक पारिवारिक प्रतिक्रिया नहीं,बल्कि मौजूदा सत्ता समीकरणों की झलक भी देता है. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं,और ऐसे में उनके पिता का यह बयान उन समीकरणों को और स्पष्ट करता है.

बता दें कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके परिवार और समर्थकों में जश्न का माहौल है. पार्टी कार्यकर्ता भी इस फैसले को ऐतिहासिक बता रहे हैं. खासतौर पर भाजपा के लिए यह एक बड़ा राजनीतिक क्षण माना जा रहा है,क्योंकि राज्य में पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनने को नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है.

वहीं,शकुनी चौधरी के बयान के बाद अब विपक्ष की प्रतिक्रिया पर भी नजरें टिक गई हैं. आने वाले दिनों में इस बयान के राजनीतिक मायने और अधिक स्पष्ट हो सकते हैं,खासकर तब जब विपक्ष इस पर अपनी प्रतिक्रिया देगा. फिलहाल,यह बयान बिहार की सियासत में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—