Hindi News / अपहरण, हत्या एवं रंगदारी कांड का उद्भेदन,हथियार समेत चार गिरफ्तार

गोड्डा पुलिस की कार्रवाई : अपहरण, हत्या एवं रंगदारी कांड का उद्भेदन,हथियार समेत चार गिरफ्तार

Edited By:  |
godda police ki karwai godda police ki karwai

गोड्डा: जिला पुलिस ने अपहरण, हत्या एवं रंगदारी कांड का उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद किया है. पुलिस ने बलबड्डा एवं मेहरमा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए अपहरण, हत्या एवं रंगदारी कांड का खुलासा किया है. वहीं, इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी.

घटना में प्रयुक्त एक लोहे का ऑटोमैटिक मैगजीन लगा देशी पिस्टल, दो देसी कट्टा,दो गोलाकार देशी सुतली बम, 02 जिंदा कारतूस, दो लोहे का दबिया,एक फायर किया हुआ खोखा, तीन विभिन्न कंपनियों की बाइक जब्त की गई है.घटना के वक्त पहना हुआ कपड़ा, चप्पल, एक काला रंग का बैग, 06 मोबाईल,07 सिम कार्ड, एक काला रंग का हेलमेट,एक हरा रंग का टोटो बरामद किया गया है.