Hindi News / बिहार में राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई, कई अफसरों पर आरोप तय

BIG NEWS : बिहार में राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई, कई अफसरों पर आरोप तय

Edited By:  |
big news big news

पटना: बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कई अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार, अनियमितता और कर्तव्यहीनता के मामलों में बड़ी कार्रवाई शुरू की है. विभागीय जांच के बाद निम्न अधिकारियों पर आरोप पत्र गठित किए गए हैं या अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है:

* धर्मेंद्र कुमार, तत्कालीन राजस्व अधिकारी, कुढ़नी (मुजफ्फरपुर)– कार्य में लापरवाही और अनधिकृत अनुपस्थिति का आरोप है.

* विश्वामित्र खरवार, राजस्व अधिकारी, रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)– शिकायतकर्ता के मामले में कथित रिश्वत मांगने का आरोप.

* अमित कुमार, अंचल अधिकारी, संपतचक (पटना)– दाखिल-खारिज मामलों में अनियमितता का आरोप.

* रंजीत कुमार, तत्कालीन अंचल अधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर– नियम विरुद्ध आदेश और अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप.

* पुष्पलता कुमारी, तत्कालीन अंचल अधिकारी, मोहनियां– दाखिल-खारिज मामलों में अनियमितता.

* राहुल कुमार, अंचल अधिकारी, किशनगंज सदर– भूमि अभिलेखों की जांच किए बिना रिपोर्ट देने का आरोप.

* मुकुल कुमार झा, तत्कालीन अंचल अधिकारी, हाजीपुर– आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप पत्र.

* नीलकुसुम कुमार सिन्हा, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, औरंगाबाद– ऑनलाइन माध्यम से रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप.

* नर्मदा श्रीवास्तव, अंचल अधिकारी, बगहा-1 – दाखिल-खारिज मामलों में गंभीर अनियमितताओं का आरोप.

* अभिलाषा सिन्हा (बीपीएससी), तत्कालीन भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना सिटी– अपील मामलों के निपटारे के एवज में बिचौलियों के माध्यम से15लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप.

यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि भूमि एवं राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितता के मामलों पर सरकार अब सख्त रुख अपना रही है. वरिष्ठ अधिकारियों तक पर आरोप तय होना प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे विभाग में कार्यरत अन्य अधिकारियों को भी कड़ा संदेश गया है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही पर अब सीधे कार्रवाई होगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--