Hindi News / ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष...

BIG NEWS : ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से की मुलाकात

Edited By:  |
big news big news

पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने बुधवार कोJDUके कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की. उन्होंने संजय झा से अपने भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद न्याय की गुहार लगायी है.

वहीं संजय झा ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगीऔर जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी.

आपको बता दें कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमें में है. रौशन आनंद पटना में खान सर कोचिंग विवाद मामले में जेल गए थे. प्रिंस यादव की मौत के एक दिन बाद पटना सिविल कोर्ट ने रौशन आनंद को जमानत दी. बेल मिलने के बाद रौशन आनंद अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--