बोकारो में जमीन कब्जा का मामला : आदिवासियों की भूमि बेचने का आरोप,डीसी से लगाई फरियाद
बोकारो: जिले में भू माफियाओं का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि आदिवासियों की जमीन को भी अब बेचने का काम कर रहे हैं. ताजामामला तेतुलिया मौज से सामने आया है,जो चास अंचल में पड़ता है.पीड़ित आदिवासियों ने बोकारो सरना विकास समिति से जमीन को बचाने की फरियाद लगाई है.जानकारी के मुताबिक तेतुलिया मौज में आदिवासी वकील टुडू की चार एकड़ से अधिक जमीन को भू माफिया बेचने का काम कर रहे हैं.
पीड़ित आदिवासी वकील टुडू ने 11 जून को डीसी को पत्र लिखा है, जिसमें जमीन माफिया जलेसर शाह, सत्येंद्र तिवारी और अजय प्रसाद भगत द्वारा चार एकड़ 17 डिसमिल जमीन को नेचर चेंज कर दूसरा खाता प्लॉट देकर बेचने का काम किया जा रहा है.
वकील टुडू और सरना विकास समिति के अध्यक्ष महेश मुंडा का आरोप है कि जमीन को कब्जा करने में दूसरे जगह के खाता प्लॉट का इस्तेमाल किया जा रहा है और दखल आदिवासियों की जमीन का किया जा रहा है.अधिकारियों के पास फरियाद लगाने के बाद भी अधिकारी इस पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं.
भू-माफिया आदिवासियों को मारने पीटने के साथ धमकी देने का भी काम कर रहे हैं. पीड़ित आदिवासी और अध्यक्ष का कहना है कि अगर इस मामले में जांच हुई तो अधिकारी से लेकर कर्मचारी सभी लोग जेल के अंदर होंगे,क्योंकि इन लोगों की संलिप्त है जिला प्रशासन और सरकार से आदिवासियों की वापसी की मांग की गई है और एसआईटी का गठन करने का भी मांग किया गया है. अगर इस मामले में संज्ञान नहीं लिया जाता है तो एसटी कमिशन के पास फ़रियाद लगाने का काम करेंगे.





