Hindi News / एम्बुलेंस का तेल खत्म होने से मरीज की मौत मामले में एजेंसी से...

BIG NEWS : एम्बुलेंस का तेल खत्म होने से मरीज की मौत मामले में एजेंसी से जवाब तलब

Edited By:  |
big news big news

पटना : इलाज के लिए जमुई से पटना लाए जा रहे एक मरीज की बीच रास्ते में ही एम्बुलेंस का तेल खत्म हो जाने से हुई मौत के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने काफी गंभीरता से लिया है.

जमुई के सिविल सर्जन-सह-जिला स्वास्थ्य समिति के सचिव ने एम्बुलेंस सेवा प्रदाता एलेंसी जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड के कलस्टर लीडर से इस मामले में तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की है. साथ ही एजेंसी के कलस्टर लीडर से पूछा गया है कि इस अतिगंभीर लापरवाही के लिए क्यों नहीं आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

बता दें कि कई समाचार पत्रों के माध्यम से शुक्रवार को यह खबर प्रकाशित की गई है कि इलाज के लिए जमुई से पटना लाए जा रहे एक मरीज की बीच रास्ते में ही एम्बुलेंस का तेल खत्म हो जाने से मौत हो गई. मरीज के परिजनों ने बताया कि 75 वर्षीय धीरज रविदास की तबीयत दो दिन पहले अचानक खराब हो गई थी. पहले झाझा में उनका प्राथमिक उपचार किया गया और बाद उन्हें जमुई सदर अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया. रास्ते में सिकंदरा के समीप एंबुलेंस का तेल खत्म हो गया और एम्बुलेंस बीच सड़क पर खड़ी हो गई. मृतक के परिजनों के अनुसार एम्बुलेंस के चालक ने तेल लाने में काफी देर कर दी और इस बीच भीषण गर्मी में मरीज की मौत हो गई.