BIG BREAKING : बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न, 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को पटना स्थित सचिवालय में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.
कैबिनेट की बैठक में गोपालगंज के सासामूसा चीनी मिल के किसानों की बकाया राशि के लिए 42 करोड़ का भुगतान होने की स्वीकृति हुई है.
अटल नवीनीकरण अमृत2.0के तहत बिहारशरीफ़ में101करोड़ खर्च होंगे.अटल नवीनीकरण अमृत2.0योजना के तहत हाजीपुर में131करोड़ खर्च होंगे.अटल नवीनीकरण के तहत बेगूसराय में375करोड़ खर्च होंगे.
आईआईटी पटना में पटना रिसर्च पार्क बनाया जायेगा.बिहार सरकार ने305 करोड़ मंज़ूर किये.समाज कल्याण विभाग की सभी छः पेंशन योजना के लिए तीन हज़ार662करोड़ रूपये मंज़ूर बिहार आकस्मिकता निधि से राशि मंज़ूर.हर महीने की दस तारीख़ को पेंशन की स्वीकृति. मनरेगा की जगह नयी योजना 1 जुलाई से लागू होगी.
पटना से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट-





