Hindi News / पुलिस ने सड़क निर्माण करा रही कंपनी से लेवी मांगने वाले दो व्यक्तियों...

BIG BREAKING : पुलिस ने सड़क निर्माण करा रही कंपनी से लेवी मांगने वाले दो व्यक्तियों को दबोचा

Edited By:  |
Reported By:
big breaking  big breaking

दुमका: बड़ी खबर दुमका से जहां काठीकुंड थाना में कडबिधा-काठीकुण्ड सड़क निर्माण करा रही कंपनी से लेवी मांगने के आरोप में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर छापेमारी के दौरान दो युवकों को अरेस्ट कर लिया है. पकड़े गये दोनों व्यक्तियों के पास से3सिम,एक मोबाइल,एक स्टांप पैड,एक सादा मुहर जब्त किया गया है.

बताया जा रहा है कि जिले के काठीकुंड थाना में कडबिधा-काठीकुण्ड सड़क निर्माण करा रही कंपनी से लेवी मांगने के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अंबर लकडा के निर्देश पर अनुसंधान टीम गठित की गई. एसडीपीओ सदर नूर मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक का नाम अजीत मरांडी काठीकुंड थाना क्षेत्र का है. वहीं दूसरा अनिल पासवान चंद्रमंडी बिहार का रहने वाला है. गिरफ्तार दोनों युवक के पास से3सिम,मोबाइल,एक स्टांप पैड,एक सादा मुहर बरामद किया गया है. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

छापेमारी टीम में शामिल सुनील कुमार सर्किल इंस्पेक्टर काठीकुंड,टाउन थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह,काठीकुंड थाना प्रभारी रुपेश,जामा थाना प्रभारी जितेंद्र,ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन,तालझारी थाना प्रभारी संतोष,सब इंस्पेक्टर अमन राज और दुलाल कुमार महतो,तकनीकी शाखा अमित,अभिषेक हवलदार मुनेश्वर और छबीलाल शामिल थे.एसपीने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.