BIG BREAKING : बिहटा में खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं का हमला,एक अधिकारी बुरी तरह घायल कई जख्मी
पटना:बिहटा प्रखंड के परेव सोन नदी गांव में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया है. इस घटना में खनन विभाग के अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए हैं. जबकि,कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं. खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाने गई थी. तभी बालू माफियाओं ने हमला कर दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया था. अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की जा रहीं थी. बिना वैध कागजात के बालू खनन और परिवहन किए जाने की पुष्टि हुई. इसकी जानकारी खनन पदाधिकारी गोविन्द कुमार ने दी है.
छापेमारी के दौरान कुई खनन माफिया मौके से फरार हो गए. एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है.खनन विभाग की टीम ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
खनन विभाग के इंस्पेक्टर गोबिंद कुमार ने बताया की दर्जनों बालू माफिया ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहे. मौके से एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया. फिलहाल खनन इंस्पेक्क्टर गोविन्द कुमार ने अज्ञात 70 से 80 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दे दिया है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.





