BIG BREAKING : बिहार में 3 लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर
पटना:बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां तीन लाख का इनामी एवं कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने बुधवार को अवैध हथियार एवं गोली के साथ एसटीएफ एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक,मुंगेर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है.
नक्सली सुरेश कोड़ा के आत्मसमर्पण करने के बाद मुंगेर सहित पूरे बिहार से नक्सल दस्ता का सफाया हो चुका है तथा बिहार नक्सल मुक्त हो गया.
उल्लेखरीय है कि बिहार एस०टी०एफ० के द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे लगातार अभियान एवं दबिश के कारणराज्य सरकार के उग्रवादियों के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा बिहार एस०टी०एफ० की सकारात्मक पहल से प्रभावित होकर उक्त नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने 18 फरवरी 2026 को बिहार एस०टी०एफ० एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक,मुंगेर के समक्ष सरेंडर कर दिया है.
बता दें कि मुंगेर जिला विशेषकर मुंगेर की पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित रहा है. विशेष कार्य बल अद्धसैनिक बलों के साथ सामंजस्य स्थापित करके नक्सल गतिविधियों के विरूद्ध नक्सलरोधी अभियान का संचालन किया जाता रहा है. फलस्वरूप दिनांक 28.12.2025 को भी 03 (तीन) नक्सली कमांडर (1) बहादूर कोड़ा (भाकपा माओवादी सदस्य,सब जोनल कमांडर (SZCM))पे० चुटर कोड़ा सा० बघेल थाना खड़गपुर जिला मुंगेर (2) नारायण कोड़ा (भाकपा माओवादी सदस्य सब जोनल कमांडर (ZCM))पे० रतु कोड़ा सा० पेसरा थाना लड़ैयाटॉड जिला मुंगेर (3) बिनोद कोड़ा उर्फ बिनो कोड़ा सा० सीतला कोड़ासी थाना कजरा जिला लखीसराय के द्वारा आत्मसमर्पण किया जा चुका है जिसमें नारायण कोड़ा एवं बहादूर कोड़ा के द्वारा अपने साथ 02 (दो) इन्सास रायफल,04 (चार) एस०एल०आर० रायफल लगभग 500 चक्र जिंदा कारतूस एवं 10 वाकीटोंकी भी समर्पित किया गया था. दिनांक 27.07.2025 को भी एक अतिसक्रिय नक्सली दस्ता के सदस्य भोला कोड़ा उर्फ विकास उर्फ रोहित कोड़ा पे० मनोज कोड़ा उर्फ बुद्ध कोड़ा सा० पेसरा थाना लडैयाटॉड जिला मुंगेर के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया था.
मुंगेर जिला में निरंतर चलने वाले नक्सलरोधी अभियान से प्रभावित नक्सली दस्ता द्वारा क्षेत्र परित्यक्त कर अन्यत्र आश्रय लिया जा रहा था. जिसके परिणामतः झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में (1) प्रवेश दा उर्फ सहदेव सोरेन (2) अरविंद यादव उर्फ आलोक जी उर्फ नेता जी (3) दुन्नी लाल उर्फ टुनटुन एवं अन्य नक्सलियों को ढेर किया गया है.
उक्त नक्सली सुरेश कोड़ा सच का सक्रिय सदस्य है,जो पिछले 25 वर्षों से फरार था. इनके विरूद्ध मुंगेर,लखीसराय एवं जमुई जिला के विभिन्न थानों में कुल 60 नक्सल कांड दर्ज है.
वर्ष 2008 में मुंगेर जिला के धरहरा थानान्तर्गत कुमरपुर गाँव के चौकीदार की टॉगी से गला काटकर हत्या एवं वर्ष 2010 में जमुई जिला के चरकापत्थर थानान्तर्गत ढ़ाकोटॉड़ के चौकीदार की हत्या कर दी गई थी,जिसमें नक्सली सुरेश कोड़ा शामिल था.
वर्ष 2012 में खैरा थानान्तर्गत प्रखण्ड कार्यालय,खैरा को विस्फोट करने एवं कार्यालय में रखा हुआ महत्वपूर्ण कागजात एवं ट्रक में आग लगा कर जला देने की घटना एवं वर्ष 2014 में जमुई थानान्तर्गत नवीनगर बालु घाट के पास जे०सी०बी० पोकलेन मशीन में आग लगा देने एवं मजदूरों का अपहरण कर लेने की घटना कारित की गई थी.
वर्ष 2017 में लखीसराय जिला के कजरा थानान्तर्गत ग्राम चम्पानगर में बुधौली बंकर पंचायत के उप मुखिया के पति सुनील यादव को गोली मारकर हत्या कर कर दी गई थी.
वर्ष 2018 में कजरा के कानीमोह के पास ग्रामीण महिला बसंती देवी की गला रेत कर हत्या करने की घटना,चानन थानान्तर्गत जानकीडीह बेलदरिया गांव के मुख्यमार्ग पर लेवी नहीं देने पर बालू से लदे 02 ट्रकों पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा देने की घटना,जमुई जिला के बरहट थानान्तर्गत पचेश्वरी स्कुल में रह रहे कुमरतरी गाँव के दो सगे भाई प्रमोद कोड़ा और मदन कोड़ा को गोली मार कर हत्या कर देने की घटना,कोथवा ग्राम के पास एस०एस०बी० जवान की हत्या कर देने की घटना मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खड़गपुर झील परिसर में झील निर्माण में लगे कम्पनी के 07 वाहन में आग लगा देने तथा 08 मजदुरों को अगवा कर लेने की घटना हुई थी,जिसमें उक्त नक्सली शामिल था.
वर्ष 2019 में लखीसराय जिला के चानन थानान्तर्गत मननपुर बस्ती मुशहरी टोला के पास मदन यादव एवं छोटु साव की हत्या कर देने की घटना हुई थी. पीरीबाजार थाना क्षेत्र के मिठु जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली एवं सुरक्षा बलों (एस०टी०एफ०) के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी. पीरीबाजार थाना क्षेत्र के जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली एवं सुरक्षा बलों (कोबरा) के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी.
वर्ष 2020 में पीरीबाजार थाना क्षेत्र के केवड़िया पहाड़ी जाने वाले जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने हेतु नक्सलियों द्वारा आई०ई०डी० लगाकर घटना कारित की गई थी. खड़गपुर (शामपुर) थाना क्षेत्र के हरकुण्डा (गरम-पनिया) के निकट गरम पनिया पहाड़ी के पास नक्सलियों एवं पुलिस बलों (एस०टी०एफ०) के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी.
वर्ष 2021 में कजरा थानान्तर्गत बुधौली बनकर पंचायत के राजघाट कोल के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट कर उनके लाने व ले जाने वाले वाहन को आग लगा देने की घटना एवं मुंगेर जिला के लड़ैयाटॉड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरा के समीप अजीमगंज पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया परमानन्द टुडू की गला रेत कर हत्या कर देने की घटना. पीरीबाजार थाना क्षेत्र के श्री भागवत प्रसाद सा०-चौकड़ा थाना-पीरीबजार जिला-लखीसराय के पुत्र दीपक कुमार का नक्सलियों के द्वारा अपहरण घटना हुई थी.
वर्ष 2022 में कुरवा पहाड़ी पर नक्सलरोधी अभियान में लगे सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने एवं एम्बुश में फेंसाकर जानलेवा हमला करने की घटना कारित की गई थी. उपरोक्त सभी घटनाओं में नक्सली सुरेश कोड़ा की संलिप्तता रही है. इसके अतिरिक्त ये दर्जनों पुलिस मुठभेड़,अपहरण एवं लेवी कांडों में शामिल रहे हैं.
विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट---





