Hindi News / सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन दिल्ली रवाना,असम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

BIG BREAKING : सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन दिल्ली रवाना,असम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

Edited By:  |
big breaking big breaking

रांची:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए. उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद है. मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. हेमंत सोरेन का दिल्ली दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हेमंत सोरेन के दौरे को सीधा संबंध असम चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. असम चुनाव में नामांकन की कल यानी 23 मार्च को अंतिम तिथि है. हिमंता के गढ़ में सीएम हेमंत सोरेन लगातार नजर बनाए हुए है.

अब तकगठबंधन को लेकरआधिकारिक घोषणा नहीं

हालांकि, अब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. शनिवार को असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगई ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो असम के 126 सीटों में से 100 सीट पर चुनाव लड़ेंगे और 25 सीटें सहयोगी दलों को दी जाएगी, एक सीट पर फ्रेंडली फाइट की स्थिति बन सकती है. गौरव गोगई ने जिन गठबंधन दलों का नाम लिया उसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा शामिल नहीं थी.

हो सकता है बड़ा खेल!

माना जा रहा है कि जेएमएम असम में प्रदीप नाग की जय भारत पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है. जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे और झारखंड सरकार में मंत्री चमरा लिंडा असम के दौरे पर है और गठबंधन के साथ-साथ सीट को लेकर अंतिम सहमति बना रहे हैं.