Hindi News / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल करेंगे उद्घाटन,अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भागलपुर के सुलतानगंज में लगेगा श्रावणी मेला : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल करेंगे उद्घाटन,अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Edited By:  |
bhagalpur k sultanganj mein lagega srawni mela bhagalpur k sultanganj mein lagega srawni mela

भागलपुर:जिले के सुलतानगंज में लगने वाले एक माह का विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का मंगलवार को उद्घाटन होना है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल तीन बजे उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, विजेंद्र यादव,राजस्व भूमि सुधार मंत्री दिलीप जयसवाल सहित आधा दर्जन से अधिक मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम कुमार मीणा,डीएम अलंकृता पाण्डेय,आईजी विवेक कुमारने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारी का जायजा.

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा. इसके लिए भव्य पंडाल एवं उद्घाटन मंच का निर्माण कराया गया है. मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में लैंड करेंगे उसके बाद सीधे नमामि गंगे घाट उद्घाटन मंच पर पहुंचेंगे. मेला उद्घाटन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. लगातार अधिकारियों का निरीक्षण व तैयारी का जाहिदा लिया जा रहा है.

इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त,डीएम,आईजी,एसपी,डीएसपी ने अजगैबिनाथ मंदिर और हेलीपैड स्थल का निरक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.सभी अधिकारियों को समय रहते सारी तैयारियां करने का निर्देश दिय गए हैं. गौरतलब है कि 28 जुलाई को श्रावणी मेला का उद्घाटन अधिकारियों की मौजूदगी में होगा.

इसी को देखते हुए प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम कुमार मीणा, डीएम अलंकृता पाण्डेय, आईजी विवेक कुमार ने सभी आला अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सारी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिये और कहा कि कोई भी परेशानी कांवड़ियों को न हो इसके लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं दिया जायेगा.

डीएम अलंकृता पाण्डेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 28 जुलाई को श्रावणी मेला का उदघाटन होना है,इस बार कांवड़ियों को सारी सुविधाएं दिये जाएंगे. मौके पर,एडीएम,सीटी एसपी , डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार बीडीओ संजीव कुमार,सीओ रमण कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अभीषेक आनंद सहित सभी विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे.