अजब-गजब : OMG! महिला ने एकसाथ 5 बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Edited By:  |
Reported By:
 Woman gives birth to 5 girls simultaneously in Kishanganj  Woman gives birth to 5 girls simultaneously in Kishanganj

KISHANGANJ :दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ अजूबा होता है। ऐसा ही अजूबा बिहार के किशनगंज में भी हुआ है, जहां एक महिला ने एकसाथ 5 बच्चियों को जन्म दिया है। डॉक्टर्स से मिली जानकारी के अनुसार महिला और बच्चे दोनों ठीक हैं। सभी की देखभाल की जा रही है। इन बच्चों को कड़ी निगरानी में रखा गया है।

मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में एक महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है, जिसके बाद लोग दांतों तले उंगली दबाते नजर आए। आम तौर पर कोई महिला एक साथ दो बच्चों को जन्म देती है लेकिन किशनगंज की इस महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म देकर सभी को हैरानी में डाल दिया है।

मामला किसी अजूबे से कम नहीं है। मालूम हो कि महिला जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत के जाल मिलिक गांव की रहने वाली है। महिला को इससे पहले एक बेटा है। मिली जानकारी के मुताबिक ताहिरा बेगम, उम्र 27 साल को प्रसव पीड़ा होने के बाद पास के इस्लामपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था, जहां महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया।

एक के बाद एक बच्चियों को जन्म लेता देख चिकित्सक और कर्मी भी हैरान हो गए। पांच बच्चों के जन्म देने की ख़बर जैसे ही लोगों तक पहुंची, उसके बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। चिकित्सकों के मुताबिक पांचों बच्चियां और उनकी मां बिलकुल स्वस्थ है। बच्चियों के जन्म के बाद परिजनों में हर्ष का माहौल है।


Copy