Hindi News / सिमडेगा के मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जागरूकता कार्यक्रम

विश्व हेपेटाइटिस दिवस : सिमडेगा के मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जागरूकता कार्यक्रम

Edited By:  |
viswa hepataitis diwas viswa hepataitis diwas

सिमडेगा:जिले के प्रतिष्ठित मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग,बानो में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आमजन को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी देना था.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीएनएम प्राचार्या एरेन बेक ने कहा कि हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जो मुख्य रूप से यकृत (लीवर) को प्रभावित करती है. यदि समय रहते इसकी पहचान और उपचार नहीं किया जाए तो यह गंभीर रूप धारण कर सकती है.

एएनएम प्राचार्या निशि डुंगडुंग ने कहा कि हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी से बचाव के लिए सुरक्षित रक्त का उपयोग, संक्रमित सुई एवं सिरिंज से परहेज, स्वच्छता का पालन और समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है.कॉलेज के प्रशिक्षु छात्राओं ने पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया. साथ ही उन्होंने "समय पर जांच कराएं,हेपेटाइटिस को हराएं",स्वस्थ लीवर,स्वस्थ जीवन"और"जागरूकता ही बचाव है" जैसे संदेश देकर बीमारी के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया.

व्याख्याता ऋचा हेंब्रम अंत में सभी प्रतिभागियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वच्छ जीवनशैली अपनाने तथा हेपेटाइटिस उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार, समुदाय एवं कार्यस्थलों पर भी हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे,ताकि अधिक से अधिक लोग इस बीमारी से बचाव के उपाय अपनाकर स्वस्थ जीवन जी सके.

कार्यक्रम में संस्थान के समन्वयक रविकांत मिश्रा, व्याख्याता ऋचा हेंब्रम, अमृता लवली जोजो, कविता कुमारी, ट्यूटर अल्बिना टोपनो ट्यूटर आईवी सुप्रभा खुशबू कुमारी वंदना धनवार सहित सभी छात्राएं मौजूद रहे.