Hindi News / रांची सिविल कोर्ट में 60 से अधिक आरोपियों की जमानत पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामला : रांची सिविल कोर्ट में 60 से अधिक आरोपियों की जमानत पर हुई सुनवाई

Edited By:  |
utpad sipahi pariksha paper leak mamala utpad sipahi pariksha paper leak mamala

रांची: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 60 से अधिक आरोपियों की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई है. रांची सिविल कोर्ट में अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में अहम सुनवाई हुई है. अदालत ने पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. सिविल कोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर विस्तृत सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है.

बता दें कि रांची पुलिस ने पिछले शनिवार को परीक्षा से पहले धांधली की आशंका के बाद तमाड़ में छापेमारी की थी. इस दौरान उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली करने की योजना बना रहे बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था. इस दौरान पुलिस ने 164 आरोपियों को हिरासत में लिया था.