बांका में आवारा कुत्तों का आतंक : शख्स का काटा प्राइवेट पार्ट, इलाके में दहशत

Edited By:  |
 Terror of stray dogs in Banka Man's private part cut, panic in the area  Terror of stray dogs in Banka Man's private part cut, panic in the area

बांका : खबर है बांका जिले से जहां इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। आवारों कुत्तों ने सड़कों पर लोगों का चलना दुभर कर दिया है और लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे है। खुलेआम घूम रहे पागल कुत्ते ने 30 से ज्यादा लोगों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि एक शख्स पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट गया।


मामला रजौन प्रखंड क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां खुलेआम घूम रहे पागल कुत्ते ने 30 से अधिक लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान पागल कुत्ते ने एक दुकानदार के गुप्तांग को काट दिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। देर शाम तक कुत्ते के काटने से जख्मी हुए लोग अस्पताल पहुंचते रहे।


बताया जा रहा है कि कुत्ते के काटने से महिला, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इतनी संख्या में लोगों को घायल करने के बाद भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर स्थनीय लोगों ने कुत्ते को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला है। कुत्ते की मौत के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।


Copy