संजय सरावगी की मां का निधन : सीएम नीतीश समेत कई नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Edited By:  |
sanjay sarawgi ki maa ka nidhan sanjay sarawgi ki maa ka nidhan

पटना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के माता राधा देवी सरावगी का गुरुवार देर रात मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में निधन हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय सिन्हा,मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहविधायक संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राधा देवी सरावगी बहुत ही नेक दिल और सरल हृदय की महिला थी और सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी. मुख्यमंत्री ने संजय सरावगी से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी का गुरूवार देर रात मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में निधन हुआ. पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से3:30बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेगा.

संजय सरावगी की मां पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी. लगभग80वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ है. दरभंगा में आज शाम में अंतिम संस्कार हो सकता है.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--