Hindi News / घायल व्यक्ति ने कहा-विजय ने जमीन विवाद में मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

रांची पंडरा गोलीकांड : घायल व्यक्ति ने कहा-विजय ने जमीन विवाद में मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Edited By:  |
ranchi pandra golikand ranchi pandra golikand

रांची: शहर के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को भार्गव सिंह नाम के एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी विजय टेटे को आधे घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है.

घाटल शख्स भार्गव सिंह ने जो बयान दिया है,उसके मुताबिक आरोपी विजय टेटे नाम के व्यक्ति ने जमीन विवाद में उसे गोली मारी है. भार्गव सिंह ने कहा कि रातु स्थित एक जमीन को लेकर विजय ने उसे फोन पर धमकी दिया था. जमीन को लेकर विजय और भार्गव के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद में विजय ने उसे गोली मार दी. विजय मूल रूप से कांके गांधीनगर का रहने वाला है.

वहीं, दूसरी तरफ पुलिस आरोपी की संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. भार्गव सिंह को बेहतर इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है.