Hindi News / रातु में अज्ञात वाहन ने लेडी कॉन्स्टेबल को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत

रांची में सड़क हादसा : रातु में अज्ञात वाहन ने लेडी कॉन्स्टेबल को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत

Edited By:  |
ranchi mein sadak hadsa ranchi mein sadak hadsa

रांची:राजधानी के रातु थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में स्कूटी सवार लेडी कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है. महिला कॉन्स्टेबल रंजिता अपनी स्कूटी से ड्यूटी के लिए जा रही थी, इसी दौरान सड़क हादसा हो गया. बताया जा कहा है कि जैसे ही वह रातू के फुटकलटोली राइस मिल के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की महिला पुलिसकर्मी की मौके पर ही जान चली गई. घटना हाजी चौक के पास की है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से महिला कॉन्स्टेबल कीस्कूटी को जब्त कर लिया है. इधर, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.