रांची में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर जीता पदक
रांची: कांके स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का काम किया हैं.
खेलो इंडिया वुमेन अस्मिता खेल में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की 6 खिलाड़ियों ने झारखंड बालिका टीम में अपना परचम लहराया है. इनमें से नौवीं क्लास की नंदनी कुमारी, सातवीं क्लास की अलिशा कुमारी, सिमरन कुमारी, सोनिया कुमारी, नौवीं क्लास की विनीता कुमारी और आठवीं की छात्रा सरिता कुमारी ने फुटबॉल खेल में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.
इस मौके पर विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय के प्राचार्य आनंद प्रकाश मिश्रा द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. साथ ही विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने पदक जीतने पर खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.





