रांची में कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई : 200 से अधिक गैस सिलिंडर जब्त,चुटिया में गुप्त सूचना पर छापेमारी
रांची: राजधानी रांची के चुटिया में जिला प्रशासन ने कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखे गए 200 से अधिक गैस सिलिंडरों को जब्त किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर साईं कॉलोनी और पावर हाउस सारा कॉलोनी समेत कई स्थानों पर छापेमारी की गई है. जिला प्रशासन की टीम ने चुटिया पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की है. इस दौरान 200 से अधिक सिलिंडर बरामद किए गए है.
नियमों को ताक पर रखकरसिलिंडरों का उपयोग
जब्त सिलिंडरों में कॉमर्शियल सिलिंडर के अलावा उज्ज्वला योजना, इंडेन और भारत गैस कंपनी के घरेलू गैस सिलिंडर शामिल हैं. इन सिलिंडरों का उपयोग नियमों के विरुद्ध किया जा रहा था. जिस पर पुलिस ने नकेल कस दिया है. मौके पर मौजूद एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रशासन को अवैध भंडारण और गैस के काले कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर योजना बनाकर कार्रवाई की गई है.
संदिग्ध स्थान की बारीकी से हुई जांच
पुलिस ने हर संदिग्ध स्थान की बारीकी से जांच की गई. छापेमारी के दौरान पावर हाउस सारा कॉलोनी स्थित एक परिसर से लगभग 125 सिलिंडर बरामद किए गए है.साईं कॉलोनी स्थित आवासीय परिसर में खड़े एक छोटे हाथी वाहन से भी 20 से 22 सिलिंडर जब्त किए गए है. एक आवासीय परिसर में छापेमारी के दौरान 50 से 60 कॉमर्शियल सिलिंडर भी पाए गए है.
एसडीओ के तेतृत्व में कार्रवाई
इस पूरे अभियान का नेतृत्व एसडीओ ने किया. सिटी डीएसपी रमन के अलावा चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहीं. अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.





